Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Bhopal
सपा
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi

अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के मनुल्हपट्टी पंचायत वार्ड 13 रहरिया गांव में एक 60 वर्षीय महिला की बिजली सर्किट से मौत अररिया भरगामा - रविवार सुबह 7:30 बजे महिला शौच और अपने खेत देखने जा रही थी उसी क्रम में पानी पटवन करने वाला बिजली मोटर के पास बिजली का तार गिरा था उसी से करेंट लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। महिला की पहचान वुनिया देवी पति नारायण यादव के रूप में हुई है। ग्रामीण और परिजन मोटर चलाने वाले उसी मनुल्हपट्टी पंचायत वार्ड 12 निवासी गणेश यादव पिता बिजेन्द्र यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा हो रही थी खेत में पानी लगा हुआ था फिर भी मोटर में लाइन देकर छोड़ दिया। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से मोटर लगा हुआ था, गणेश यादव अपना खेत पटवन के साथ साथ भारा पर भी पानी पटवन करता था। ग्रामीणों और परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि बिना कोई मीटर और बोर्ड का मोटर में बिजली तार जोड़ा था, जिस कारण नंगा तार खेत के पानी में गिरा जिससे महिला को करेंट लगी। वही ग्रामीण यह भी बताया कि मोटर चालक गणेश यादव को इस बात की आशंका थी कि रात में मोटर चोरी ना हो इस लिए मोटर मे लाइन देकर छोड़ दिया। दूसरे पक्ष गणेश यादव का कहना है कि सभी जगह खूंटा गाड़कर लाइन जोड़ा हुआ है, महिला बीमार स्थिति में रहती है, हो सकता है कि वह फिसल गई होगी, और खूंटा पकड़ने के कारण बिजली करेंट लग गई। मौके पर भरगामा प्रशासन के Si रंजना गुप्ता पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। #Dharadharnews #Ararianews #Biharnews

Raniganj, Araria | Jul 19, 2026

MORE NEWS