Public App Logo
Profile Picture

धड़ाधड़ न्यूज़

@dharadharnews
23210Followers
52Following
मैथिली पत्रकारिता को मिला नया शोध आयाम: 'मिथिला मिरर' के संपादक ललित नारायण झा को पी-एच.डी. की उपाधि

मैथिली पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं मिथिला मिरर के संस्थापक-संपादक ललित नारायण झा को पी-एच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया है। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा के मैथिली विभाग में शनिवार को संपन्न हुई मौखिकी (वाइवा-वोसे) परीक्षा के सफल उपरांत विश्वविद्यालय ने उन्हें "समकालीन मैथिली पत्रकारिताक दशा ओ दिशा" विषय पर किए गए शोध के लिए पी-एच.डी. प्रदान करने की स्वीकृति दी। इसके पश्चात 28 जुलाई 2026 को विश्वविद्यालय के उप परीक्षा नियंत्रक डॉ. सुरेश पासवान ने उन्हें औपचारिक रूप से पी-एच.डी. की उपाधि प्रदान की।

समकालीन मैथिली पत्रकारिता पर गंभीर शोध

ललित नारायण झा का शोध-प्रबंध समकालीन मैथिली पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, विकास-क्रम, चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर आधारित है। विश्वविद्यालय के विभिन्न प्राध्यापकों ने शोध-प्रबंध का मूल्यांकन करते हुए इसे विषय की दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण, तथ्यपरक और शोधपरक कृति बताया। उनका मत है कि यह अध्ययन न केवल मैथिली पत्रकारिता के विकास-इतिहास को व्यवस्थित रूप से सामने लाता है, बल्कि वर्तमान दौर की पत्रकारिता में हो रहे परिवर्तनों का भी गंभीर विश्लेषण प्रस्तुत करता है।

शिक्षकों के अनुसार यह शोध भविष्य में मैथिली पत्रकारिता पर अनुसंधान करने वाले विद्यार्थियों एवं शोधार्थियों के लिए एक महत्त्वपूर्ण संदर्भ सामग्री तथा मार्गदर्शक ग्रंथ के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा।

प्रो. (डॉ.) नारायण झा के निर्देशन में पूरा हुआ शोध

यह शोधकार्य मैथिली विभाग के वरिष्ठ विद्वान प्रो. (डॉ.) नारायण झा के शोध-निर्देशन में संपन्न हुआ। शोध के दौरान समकालीन पत्रकारिता के विविध आयामों, डिजिटल परिवर्तन, भाषा, समाज और मीडिया के अंतर्संबंधों का व्यापक अध्ययन किया गया।

दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय

मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के मैलाम गांव निवासी स्वर्गीय राजेन्द्र झा एवं स्वर्गीय निर्मला देवी के ज्येष्ठ पुत्र ललित नारायण झा पिछले लगभग दो दशकों से व्यावसायिक पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। विशेष रूप से वे पिछले डेढ़ दशक से अधिक समय से मैथिली टेलीविजन तथा डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और इस क्षेत्र के प्रमुख हस्ताक्षरों में उनकी पहचान स्थापित हो चुकी है।

'मिथिला मिरर' ने दी डिजिटल पत्रकारिता को नई पहचान

ललित नारायण झा ने 15 अगस्त 2013 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली से 'मिथिला मिरर' की स्थापना की। मैथिली पत्रकारिता के इतिहास में इस पहल को डिजिटल एवं दृश्य-श्रव्य पत्रकारिता की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। मिथिला मिरर ने मैथिली भाषा की पत्रकारिता को पारंपरिक प्रिंट माध्यमों से आगे बढ़ाकर डिजिटल मंचों तक पहुंचाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है।

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक व्यापक अनुभव

देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करने के अतिरिक्त ललित नारायण झा भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक मीडिया मॉनिटरिंग सेंटर (EMMC) में भी लगभग एक दशक तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। समाचार संकलन, रिपोर्टिंग, लेखन, संपादन, एंकरिंग, वीडियो पत्रकारिता, डिजिटल मीडिया प्रबंधन तथा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया सहित पत्रकारिता की लगभग सभी प्रमुख विधाओं में उन्हें व्यापक व्यावसायिक अनुभव प्राप्त है।

शुभकामनाओं का लगा तांता

पी-एच.डी. की इस उपलब्धि के बाद सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से उन्हें लगातार बधाइयां एवं शुभकामनाएं प्राप्त हो रही हैं। मैथिली के वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. भीमनाथ झा, प्रो. अरुण कुमार कर्ण, प्रो. (डॉ.) नारायण झा, प्रो. दमन कुमार झा, प्रो. अशोक कुमार मेहता, डॉ. सुरेश पासवान, डॉ. शैलेन्द्र मोहन मिश्र, वरिष्ठ पत्रकार विजय देव झा, कुन्दन कुमार मिश्र, प्रवीण झा सहित अनेक साहित्यकारों, पत्रकारों, शिक्षाविदों एवं मैथिली समाज के प्रबुद्धजनों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

मैथिली भाषा और पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े लोगों का मानना है कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि समकालीन मैथिली पत्रकारिता के अकादमिक अध्ययन को नई दिशा देने वाली उपलब्धि भी है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dr nis:value=Dr nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के मार्गदर्शन में अररिया जिले में "जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार"

बीपी, शुगर, कैंसर की घर-घर जांच, Araria DM की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=araria nis:value=Araria nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी ने पंचायत विकास दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, पंचायत के विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने का दिया संदेश

माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने जिले के भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान पंचायत के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ई-ग्राम स्वराज एवं ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं पर हुए व्यय, उनकी प्रगति तथा आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं को शामिल करने पर भी सहमति बनी। जिलाधिकारी ने पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, जनसहभागिता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास योजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना, पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

इस क्रम में जिलाधिकारी ग्रामीणों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पंचायत के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से सुझाव भी प्राप्त किए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/>
सीमांचल के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश धान के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे खेतों में पर्याप्त जलभराव हो गया है, जिससे धान की रोपाई (बिचड़ा डालने) का काम बहुत तेज और आसान हो गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/>

महादलित समुदाय की किशोरियों के बीच सखी वार्ता एवं MHM किट वितरण एवं नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन 

महिला एवं बाल विकास निगम (WCDC) के अंतर्गत संचालित डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट (DHEW) द्वारा अररिया जिला के चौरी पंचायत के पंचायत भवन में महादलित समुदाय में संचालित किशोरी समूहों की सक्रिय सदस्य एवं किशोरियों के साथ सखी वार्ता कार्यक्रम एवं मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (Menstrual Hygiene Management–MHM) किट वितरण एवं नेतृत्व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पंचायत चौरी, पकड़ी एवं धर्मगंज की लगभग 50 से ज्यादा किशोरियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में डिस्ट्रिक्ट हब फॉर विमेन एम्पावरमेंट (DHEW) के कर्मी,महिला पर्यंवेक्षिका, विकास मित्र,सेविका, पंचायत प्रतिनिधि की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों में मासिक धर्म स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सुरक्षित एवं स्वच्छ व्यवहार को बढ़ावा देना तथा उन्हें अपने समुदाय में नेतृत्वकारी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर किशोरियों को मासिक धर्म से जुड़े वैज्ञानिक तथ्यों, व्यक्तिगत स्वच्छता, पोषण, मिथकों एवं भ्रांतियों से बचाव तथा स्वच्छता सामग्री के सुरक्षित उपयोग एवं निस्तारण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम के अंत में सभी पात्र किशोरियों के बीच MHM किट का वितरण किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने किशोरियों से नियमित रूप से स्वच्छता अपनाने, शिक्षा जारी रखने तथा अपने समुदाय की अन्य किशोरियों को भी जागरूक करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला विकास निगम द्वारा संचालित सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गयी। बाल विवाह, कौशल प्रशिक्षण लैंगिक हिंसा, साइबर सुरक्षा आदि के बारे विस्तृत जानकारी दी गयी।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्रों के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, स्थानीय लोगों से किया संवाद 

जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन एवं पुलिस अधीक्षक अररिया श्री जितेन्द्र कुमार ने सोमवार को जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मानिकपुर, कोशिकापुर एवं भवानीपुर का संयुक्त भ्रमण कर विधि-व्यवस्था एवं जन समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था, जनसमस्याओं एवं सामाजिक सौहार्द से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत संवाद किया।

बैठक के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन सभी नागरिकों की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा समस्या की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें।

संयुक्त निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं एवंh सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

भ्रमण के दौरान जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भवानीपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय भी पहुंचे, जहां उन्होंने मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में भोजन कर रहे बच्चों से आत्मीयतापूर्वक मुलाकात की, उनसे पढ़ाई एवं भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा विद्यालय की रसोई का निरीक्षण कर स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्थानीय ग्रामीणों से भी मुलाकात कर उनकी अपेक्षाओं की जानकारी ली तथा भरोसा दिलाया कि प्रशासन जनहित से जुड़े प्रत्येक मुद्दे के समाधान के लिए संवेदनशील एवं तत्पर है। इस अवसर पर संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=dm nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी अररिया के दिशा निर्देश में मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, अररिया द्वारा की गई कड़ी कार्रवाई

दिनांक 27.07.2026 को अधीक्षक मद्य निषेध, अररिया श्री निरंजन कुमार झा को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि विदेशी शराब की बड़ी खेप किशनगंज से फारबिसगंज की तरफ फोर लेन सड़क से जाने वाली है।

प्राप्त सूचना के आधार पर अधीक्षक मद्य निषेध, अररिया द्वारा दिये गये निदेश के आलोक में श्रीमति पूजा कुमारी, अ०नि० के नेतृत्व में एक मद्य निषेध टीम का गठन किया गया। दल में श्री रंजीत कुमार, स०अ०नि० स०अ०नि०, एवं मद्य निषेध सिपाही एवं प्रतिनियुक्त गृहरक्षक बल के जवान शामिल थे।

गठित टीम द्वारा लगभग सुबह समय करीब 08.00 बजे सुबह अररिया थाना अन्तर्गत अररिया जीरो माईल के पास पहुंच कर किशनगंज की तरफ से आने वाली संदिग्ध वाहन का जांच प्रारंम्भ किया। समय करीब 08.20 बजे किशनगंज की ओर से एक महिन्द्रा स्कोरपियो गाड़ी आता दिखाई दिया। जिसका निबंधन सं0 BRO1E-7752 को घेराबंदी कर रोका गया एवं जांच एवं पूछताछ करने पर वाहन पर सवार व्यक्ति द्वारा बताया गया कि वाहन में शराब है। उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम

1. गुड्डू कुमार (चालक) पे० स्व० मनोज पंडित, सा० लौवां वार्ड नं0 06, पोस्ट- सढ़वारा, थाना-ईसुआपुर, जिला-सारण बताया।

वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में एवं पिछले सीट के नीचे छुपा कर रखा गया विदेशी बरामद हुआ। जो निम्न है -

Officer choice Original Whisky, Each pc 180 ml - 1392 Pc कुल शराब की मात्रा - 250.560 लीटर

पूछताछ में गिरफ्‌तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि बिहार के सीमावर्ती क्षेत्र बंगाल मे वाहन पर शराब लोड किया गया था। जिसे छपरा ले जाना था। सभी जप्त विदेशी शराब पर For Sale In West Bengal अंकित है। घटनास्थल पर सभी बरामद विदेशी शराब का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर जप्त किया गया। इसके पश्चात टीम जप्त सामान के साथ उत्पाद थाना, अररिया वापस आई।

मामले में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अग्रिम कार्रवाई करते हुए माननीय न्यायालय में अग्रेतर कार्रवाई हेतु प्रस्तुत किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/>
जिलाधिकारी ने पंचायत विकास दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, पंचायत के विकास कार्यों में जनसहभागिता बढ़ाने का दिया संदेश

माह के अंतिम रविवार को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत विकास दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। इस क्रम में जिलाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन ने जिले के भरगामा प्रखंड के सिरसिया कला पंचायत में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर पंचायत प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों के साथ विकास योजनाओं की प्रगति एवं भावी कार्ययोजना की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक के दौरान पंचायत के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर ई-ग्राम स्वराज एवं ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही वर्तमान में संचालित योजनाओं पर हुए व्यय, उनकी प्रगति तथा आगामी विकास योजनाओं की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप नई योजनाओं को शामिल करने पर भी सहमति बनी। जिलाधिकारी ने पंचायतों के समग्र एवं सतत विकास के लिए उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में योजनाओं के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन, जनसहभागिता तथा पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत विकास दिवस का उद्देश्य ग्रामीणों को विकास योजनाओं की योजना निर्माण प्रक्रिया से जोड़ना, पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं जवाबदेही को बढ़ावा देना तथा ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया, ताकि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।

इस क्रम में जिलाधिकारी ग्रामीणों से रूबरू हुए तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने पंचायत के समग्र विकास, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीणों से सुझाव भी प्राप्त किए। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त सुझावों एवं शिकायतों पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/>
Team India starts the series in style! 🇮🇳🔥
A comfortable 7-wicket win over Zimbabwe in Harare gives India a 1-0 lead in the three-match T20I series. 💪 <nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indvszim nis:value=INDvsZIM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=shreyasiyer nis:value=shreyasiyer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के मार्गदर्शन में अररिया जिले में "जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार"

बीपी, शुगर, कैंसर की घर-घर जांच, Araria DM की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=araria nis:value=Araria nis:enabled=true nis:link/>
सीमांचल के क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश धान के किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे खेतों में पर्याप्त जलभराव हो गया है, जिससे धान की रोपाई (बिचड़ा डालने) का काम बहुत तेज और आसान हो गया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/>
जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन के मार्गदर्शन में अररिया जिले में "जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार"

बीपी, शुगर, कैंसर की घर-घर जांच, Araria DM की पहल से स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई रफ्तार

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dm nis:value=DM nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=araria nis:value=Araria nis:enabled=true nis:link/>
नरपतगंज BJP Bihar  के पूर्व विधायक (नरपतगंज) जय प्रकाश यादव के कामत से भारी मात्रा में गांजा बरामद , नगर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी 

अररिया नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव बायोडायवर्सिटी पार्क के नज़दीक स्थित एक कच्चे मकान से लगभग 2 क्विंटल गांजा बरामद , मिल रही जानकारी के अनुसार यह भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक का कामत है , जहां केयरटेकर अपने परिवार के साथ रहता है , पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही, केयरटेकर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरु 

Bihar Police 
<nis:link nis:type=tag nis:id=breaking nis:value=BREAKING nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=ndpsact nis:value=NDPSAct nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/>
अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड के सबसे मशहूर कोचिंग संस्थान सफलता क्लासेस कोचिंग संस्थान की जानिए पूरी कहानी 

विशेष रूप से मैट्रिक इंटर की बेहतरीन तैयारी के लिए इलाके में मशहूर है, यहां से पढ़कर विद्यार्थी बनते हैं राज्य और जिला टॉपर जानिए खास विशेषता रजत सर की जुबानी ....

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=school nis:value=school nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=college nis:value=college nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bihar nis:value=Bihar nis:enabled=true nis:link/>
लगातार मूसलाधार बारिश से किसान को बड़ी राहत देखिए और खेल जगत की लाइव अपडेट
स्पेन बना चैंपियन, FIFA वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराया

<nis:link nis:type=tag nis:id=fifaworldcup2026 nis:value=FIFAWorldCup2026 nis:enabled=true nis:link/> l स्पेन ने फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। न्यूयॉर्क–न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले का फैसला अतिरिक्त समय में हुआ, जहां फेरान टोरेस ने 106वें मिनट में विजयी गोल दागकर स्पेन को खिताब दिलाया।

इस जीत के साथ स्पेन ने विश्व फुटबॉल के सबसे प्रतिष्ठित खिताब पर फिर कब्ज़ा जमाते हुए इतिहास रच दिया, जबकि अर्जेंटीना का खिताब बचाने का सपना अधूरा रह गया।

📸 FIFAWorldCup 

<nis:link nis:type=tag nis:id=worldcupfinal nis:value=WorldCupFinal nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=spain� nis:value=Spain� nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=argentina� nis:value=Argentina� nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fifaworldcup2026 nis:value=FIFAWorldCup2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ferrantorres nis:value=FerranTorres nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=worldchampions nis:value=WorldChampions nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=football nis:value=Football nis:enabled=true nis:link/>
बिहार पुलिस के जोगबनी थाना के पुलिसकर्मियों द्वारा बिना किसी महिला कांस्टेबल के एक महिला को जबरन पकड़कर ले जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जानिए इस video की पूरी कहानी देखिए सारी जानकारी ..

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=crimenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=today nis:value=today nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=araria nis:value=Araria nis:enabled=true nis:link/>
अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत खरसाही पंचायत के वार्ड संख्या 14 के योगानंद यादव के जमीन पर अवैध कब्जा करने का किया जा रहा है प्रयास जबकि यह जमीन योगानंद यादव के पिता के समय से 1972 से जमीन पर कब्जा था , वीडियो में जानिए पूरी कहानी देखिए video

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=crimenews nis:value=crimenews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=today nis:value=today nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=live nis:enabled=true nis:link/>
अररिया जिला के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत खरसाही पंचायत के वार्ड संख्या 14 के योगानंद यादव के जमीन पर अभेद कब्जा जानिए वीडियो में सारी जानकारी ..

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ararianews nis:value=Ararianews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=biharnews nis:value=Biharnews nis:enabled=true nis:link/>
Harry Brook lifts the winning ODI series trophy as England celebrate their series victory over India. 🏴 👏🏆<nis:link nis:type=tag nis:id=harrybrook nis:value=HarryBrook nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indvseng nis:value=INDvsENG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=englandcricket nis:value=englandcricket nis:enabled=true nis:link/> 

📸: JIOHOTSTAR
रोहित शर्मा भारत के पहले बैट्समैन बने लॉर्ड्स में सेंचुरी मारने वाले ...

🇮🇳👏❤ <nis:link nis:type=tag nis:id=rohit nis:value=Rohit nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sharma nis:value=Sharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=rohitsharma nis:value=RohitSharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viratkohli nis:value=viratkohli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indvseng nis:value=INDvsENG nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/> 

📸: JIOHOTSTAR
First Indian to score an ODI century at Lord's ✅
8️⃣th ODI century in England ✅

Rohit Sharma with a special knock at the Home of Cricket 💙

<nis:link nis:type=tag nis:id=teamindia nis:value=TeamIndia nis:enabled=true nis:link/> | <nis:link nis:type=tag nis:id=engvind nis:value=ENGvIND nis:enabled=true nis:link/>  <nis:link nis:type=tag nis:id=rohitsharma nis:value=RohitSharma nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roko nis:value=RoKo nis:enabled=true nis:link/>
सिंधू की गर्जन...जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय

<nis:link nis:type=tag nis:id=dharadharnews nis:value=Dharadharnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sports nis:value=sports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=news nis:value=News nis:enabled=true nis:link/>
अररिया जिले के भरगामा प्रखंड के मनुल्हपट्टी पंचायत वार्ड 13 रहरिया गांव में एक 60 वर्षीय महिला की बिजली सर्किट से मौत 

अररिया भरगामा - रविवार सुबह 7:30 बजे महिला शौच और अपने खेत देखने जा रही थी उसी क्रम में पानी पटवन करने वाला बिजली मोटर के पास बिजली का तार गिरा था उसी से करेंट लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
महिला की पहचान वुनिया देवी पति नारायण यादव के रूप में हुई है।
ग्रामीण और परिजन मोटर चलाने वाले उसी मनुल्हपट्टी पंचायत वार्ड 12 निवासी गणेश यादव पिता बिजेन्द्र यादव पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 
ग्रामीणों का कहना है कि वर्षा हो रही थी खेत में पानी लगा हुआ था फिर भी मोटर में लाइन देकर छोड़ दिया। बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से मोटर लगा हुआ था, गणेश यादव अपना खेत पटवन के साथ साथ भारा पर भी पानी पटवन करता था। ग्रामीणों और परिजन ने यह भी आरोप लगाया कि बिना कोई मीटर और बोर्ड का मोटर में बिजली तार जोड़ा था, जिस कारण नंगा तार खेत के पानी में गिरा जिससे महिला को करेंट लगी। वही ग्रामीण यह भी बताया कि मोटर चालक गणेश यादव को इस बात की आशंका थी कि रात में मोटर चोरी ना हो इस लिए मोटर मे लाइन देकर छोड़ दिया। 
दूसरे पक्ष गणेश यादव का कहना है कि सभी जगह खूंटा गाड़कर लाइन जोड़ा हुआ है, महिला बीमार स्थिति में रहती है, हो सकता है कि वह फिसल गई होगी, और खूंटा पकड़ने के कारण बिजली करेंट लग गई।
मौके पर भरगामा प्रशासन के Si रंजना गुप्ता पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।