प्रतापगढ़: गांधी चौराहे पर शॉर्ट सर्किट से बाइक में लगी आग, मची अफरा-तफरी
शहर के गांधी चौराहे पर एक बाइक में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।मिली जानकारी के अनुसार एक युवक बाइक लेकर जा रहा था, तभी अचानक बाइक से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। घटना गांधी चौराहे पर होने से मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।