संभल: SP के निर्देश पर पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग पुलिस लाइन में हुई, 14 पत्रावलियों का हुआ निस्तारण
संभल में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस परिवार परामर्श सुलह समझौता केंद्र की मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें 76 पत्रावलियों को सुनकर 14 पत्रावलियों का निस्तारण किया गया। काउंसलिंग में दोनों पक्षों के मध्य समझौते के आधार पर चार परिवारों को मिलाया भी गया।