गिरिडीह: बरगंडा के SSVM में बाल/किशोर भारती के प्रधानमंत्री पद के चुनाव का परिणाम घोषित
बरगंडा स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में बाल/किशोर भारती के अंतर्गत चारों सदनों के प्रधानमंत्री पद हेतु हुए चुनाव का परिणाम घोषित होते ही शुक्रवार को 11 बजे विद्यालय प्रांगण 'भारत माता की जय' के उद्घोष से गूंज उठा। विद्यालय के पदेन अध्यक्ष एवं प्रधानाचार्य आनंद कमल की अध्यक्षता में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन हुआ। कक्षा पंचम से नवम तक के विद्यार्थियों ने