खगड़िया: धुतौली में जमीनी विवाद के चलते मारपीट और गोलीबारी, घायल युवक का सदर अस्पताल में इलाज जारी
चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत धुतौली गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट और गोलीबारी हुई। इस घटना में एक पक्ष से सुबोध कुमार घायल है। जिसको इलाज के लिए पहले चौथम सीएचसी में भर्ती कराया गया था। फिलहाल बुधवार 4:00 बजे घायल युवक सुबोध का इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घायल युवक ने कहा कि वह गोली लगने से घायल हुआ है।