कौंच: कोंच में मारकंडेश्वर तिराहा पर बेहोशी की हालत में मिला जयपुर से लौट रहा कर्मचारी, नकदी और सामान गायब, अस्पताल में भर्ती
Konch, Jalaun | Apr 5, 2026 कोंच में रविवार दोपहर 2 बजे मार्कण्डेश्वर तिराहा पर 45 वर्षीय मोहनदास बेहोशी की हालत में मिलने से हड़कंप मच गया, वह जयपुर से बस द्वारा कोंच लौट रहे थे और सुबह उन्हें तिराहा के पास उतारा गया था, काफी तलाश के बाद वह दिबोलिया एजेंसी के पास फल की दुकान के पीछे बेहोश मिले, उनके पास मौजूद दो बैग और करीब 11 हजार रुपये नकद गायब थे, परिजन उन्हें सीएचसी कोंच ले गए।