खलीलाबाद: शनिचरा बाज़ार निवासी 24 वर्षीय विवाहिता ने सहेली की शादी में नहीं जाने पर खाई ओवर डोज दवा, बिगड़ी तबीयत पर BRD रेफ़र
धनघटा थाना क्षेत्र के शनिचरा बाजार गांव निवासी 24 वर्षीय विवाहिता सहेली की शादी में जाने की जिद कर रही थी,ससुरालियों ने मना किया तो बुधवार सुबह 8:00 बजे पेरासिटामोल की 10 गोली दवा खाने से विवाहिता की तबीयत बिगड़ी। परिजन उसे खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताते हुए गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।