प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने कुख्यात असलहा तस्कर रको को गज़हड़ी पुलिया से किया गिरफ्तार, 5 पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद
प्रतापगढ़ पुलिस और स्वाट टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मांधाता क्षेत्र के सरायमुरार सिंह निवासी कुख्यात असलहा तस्कर राजाराम को ग़ज़हड़ी पुलिया से गिरफ्तार किया। एसपी ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले का खुलासा एसपी आफिस में किया। उन्होंने बताया की तस्कर के पास से 5 पिस्टल और 10 मैगजीन बरामद हुईं, जिनमें तीन विदेशी पिस्टल शामिल हैं। राजाराम पर 21 मुकदमे दर्ज हैं।