प्रतापगढ़: सुलह समझौते के बहाने बुलाकर चौखडा गांव के युवक की हत्या, पत्नी ने एसपी से लगाई गुहार
दिलीपपुर थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव निवासी ताज मोहम्मद की हत्या मामले में उनकी पत्नी नाजनीन बानो ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शुक्रवार दोपहर 3:00 एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में नाजनीन का कहना है कि मोबीन, परवेज और गुलशेर ने जमीन विवाद में रंजिश के चलते उनके पति ताज मोहम्मद को बुलाकर हत्या कर दी और शव को सई नदी किनारे खभोर गांव में फेंक दिया।