तिलहर: अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ नगर में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
दरअसल तिलहर में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने पुलिस बल के साथ व्यापक पैदल गश्त की। इस गश्त का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना, आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना रहा। पैदल गश्त के दौरान बाजारों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बस/टैक्सी स्टैंड, प्रमुख चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं।