सोनाहातु: NH-32 में सूर्य मंदिर के पास चार वाहन आपस में टकराए, दो लोगों की मौत और आठ घायल
एनएच 33 पर के सूर्य मंदिर के पास चार वाहनों के आपस में टकराने से दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। घटना शाम लगभग 5 बजे की है। मृतक 20 वर्षीय किरण कुमारी ग्राम सतियारीन और 63 वर्षीय धरमनाथ यादव ग्राम चरकापखना के निवासी थे।