सोनाहातु: SSP ने रांची स्थित कार्यालय से की नशा तस्करों की जानकारी देने की अपील, हेल्पलाइन नंबर किया जारी
रांची में नशे के जाल से नई पीढ़ी को बचाने के लिए रांची पुलिस के द्वारा ड्रग्स पैडलर्स के खिलाफ महाअभियान शुरू किया गया है। एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा की ओर से इस अभियान में आम लोगों को भी शामिल करने के लिए बाकायदा व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। पुलिस के द्वारा व्हाट्सएप नंबर 9153886238 के साथ एक वीडियो भी जारी किया गया है।