सोनाहातु: रांची-हावड़ा इंटरसिटी में रांची से जोन्हा पहुंचते हैं धुआं उठने से अफरा-तफरी
रांची-हावड़ा इंटर सिटी ट्रेन की बोगी में अचानक धुआं उठने से अफरा-तफरी मच गयी। ट्रेन संख्या 18628 के रांची से रवाना होने के बाद जोन्हा पहुंचने पर एक बोगी से धुआं उठने लगा। जिसकी जानकारी लाइंसमैन ने रेलवे के अधिकारियों को दी। आनन-फानन में ट्रेन को जोन्हा में रोका गया। इसके बाद ट्रेन की जांच की गयी।