सोनाहातु: अकाउंटेंट संजय की हत्याकांड में संलिप्त सुशीला को रांची सिविल कोर्ट से नहीं मिली जमानत
जमीन कारोबारी स्व. कमल भूषण के अकाउंटेंट संजय कुमार हत्याकांड के मास्टर माइंड आरोपी राहुल कुजूर की मां सुशीला कुजूर की जमानत याचिका सोमवार को खारिज हो गई। अपर न्यायायुक्त एमसी झा की अदालत ने सुनवाई के पश्चात याचिका खारिज कर दी है। आरोपी ने अपने वकील के माध्यम से 26 अप्रैल को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की थी।