सोनाहातु: आरपीएफ ने हटिया रेलवे स्टेशन से दो मानव तस्करों को किया गिरफ्तार, 10 नाबालिगों को बचाया
रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की नन्हे फरिश्ते टीम, फ्लाइंग स्क्वाड टीम और आरपीएफ पोस्ट हटिया के अधिकारी और कर्मचारियों ने दो मानव तस्करों को गिरफ्तार किया है। RPF ने बुधवार को बताया कि ऑपरेशन आहट के तहत हटिया रेलवे स्टेशन से दो मानव तस्करों को गिरफ्तार कर दस नाबालिग लड़कों को बचाया गया। नाबालिग लड़कों और आरोपितों को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकर्स यूनिट को सौंप दिया है।