सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला खीरी में अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत प्रशिक्षण आयोजित।गोला नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राष्ट्रीय अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत आज शुक्रवार लगभग 12:00 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला खीरी में जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गणेश कुमार एवं डॉ. अजय कुमार वर्मा ने की।