प्रतापगढ़: काशीराम कॉलोनी से हत्या के प्रयास में 4 गिरफ्तार,भेजा गया जेल
प्रतापगढ़ के थाना कोतवाली नगर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित 4 अभियुक्तों को काशीराम कालोनी के पास से गिरफ्तार किया है। रविवार दोपहर 2.30 बजे जेल भेज दिया।गिरफ्तार अभियुक्तों में मो0 सईद उर्फ रुस्तम, गुड्डून, आंचल और साफिया बानो उर्फ रोशनी शामिल हैं। पुलिस टीम ने अग्रिम विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।