चांपा: धारदार हथियार रखकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपियों को चांपा पुलिस ने मेहंदी पारा से किया गिरफ्तार
जांजगीर की चांपा पुलिस ने धारदार हथियार रखकर लोगों को भयभीत करने वाले आरोपी तिवेश सहिस को मेहंदी पारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली कि युवक हाथ में धारदार हथियार रखकर लोगों को भयभीत कर रहा है. सूचना पर पुलिस की टीम ने दबिश दी और आरोपी तिवेश सहीस को गिरफ्तार किया है.