बंजरिया: चैलाहा शंकर ढाबा के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की ठोकर से एक युवक की हुई मौत
चैलाहा शंकर ढाबा के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पीटल गई। मृत युवक की पहचान तुरकौलिया थाना क्षेत्र के मझार मुशहरतोली वार्ड 1 निवासी जियालाल माझी के पुत्र लालबहादुर कुमार के रूप में हुई है। जो बाइक से जा रहा 5है,तभी ठोकर लगी जहां घटनास्थल पर मृत्यु हो गई।