घाटमपुर: घाटमपुर में चोरों ने दो सूने घरों को बनाया निशाना, सीसीटीवी में कैद चोरों का वीडियो हुआ वायरल
घाटमपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार शनिवार की मध्य रात्रि चोरों ने दो सूने घरों को निशाना बनाया था। परिजन शनिवार सुबह जब घर पहुंचे थे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई थी। रविवार शाम 5:00 बजे चोरी की वारदात करने पहुंचे चोरों का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।थाना प्रभारी ने बताया सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।