इकौना: फत्तूपुर तनाजा में शराब के नशे में विपक्षियों ने सास-बहू को मारपीट कर किया घायल, आरोपियों के ख़िलाफ थाने में मामला दर्ज
श्रावस्ती के नवीन मॉर्डन थाना क्षेत्र के फत्तूपुर में शराब के नशे में विपक्षियों की पिटाई से सास बहू घायल हो गयीं। पीड़ित ने नवीन मॉर्डन थाना पर विपक्षियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेजा है|