इकौना: मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में तहसील इकौना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन, 6 शिकायतों का हुआ निराकरण
श्रावस्ती जिले के तहसील इकौना में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। तहसील दिवस में आई शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उनका निस्तारण करने हेतु सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। जिसमें कुल 61 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से मौके पर ही 06 शिकायतों का निस्तारण किया गया।