इकौना: तिलकपुर पुल के पास शौच के दौरान सरयू नहर में डूबे युवक का 18 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग, तलाश जारी
गिलौला थाना क्षेत्र के तिलकपुर पुल के पास शौच के दौरान बीते दिन एक युवक सरयू नहर के पानी में पैर फिसलने से डूब गया था। जिसकी 18 घंटे के बाद भी तलाश जारी है लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। दरअसल जानकारी के मुताबिक युवक का नाम जगराम मिश्रा बताया जा रहा जो पास के ही किसी गांव का निवासी था। वहीं इस पूरे मामले को लेकर परिजनों ने गिलौला पुलिस को भी तहरीर दी है।