इकौना: गिलौला ब्लॉक क्षेत्र के बागवानी के मजरा केदार पुरवा में बीजेपी विधायक रामफेरन पांडे ने जरूरतमन्द लोगों को बांटे कंबल
श्रावस्ती में शीतलहर के प्रकोप से हर बेसहारा और जरूरतमंद को राहत देने हेतु तहसील इकौना क्षेत्र के ब्लॉक गिलौला अंतर्गत बीजेपी विधायक द्वारा जरूरतमन्द लोगों को कंबल वितरण किया गया। क्षेत्र के बागवानी के मजरा केदार पुरवा में कड़ाके की ठंड से बचाव हेतु जरूरतमंदों को बीजेपी विधायक राम फेरन पाण्डे ने कंबल वितरित किया। इस अवसर पर ग्राम सभा प्रधान व ग्रामवासी जन मौजूद रहे।