बिलग्राम: नेवादा परस समेत कई गांवों में पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ चलाया अभियान, 100 लीटर से अधिक लहन किया नष्ट
Bilgram, Hardoi | Jan 15, 2025 मल्लावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले लोगों के विरुद्ध अभियान चलाया जिसमे सौ लीटर से अधिक लहन नष्ट कराया गया।पुलिस को ग्राम नेवादा परस में कच्ची शराब बनाने की लगातार शिकायत मिल रही थी जिसके तहत बुधवार की शाम लगभग 4 बजे पुलिस मय फोर्स के साथ गांव पहुंची और घने जंगल में सर्च अभियान चलाया गया।