बिलग्राम: नई बस्ती में दुकान पर शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, 3 अन्य के खिलाफ भी माधौगंज पुलिस ने की कार्रवाई
Bilgram, Hardoi | Jan 15, 2025 माधौगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती में दुकान पर शराब पिलाने वाले मनोज कुमार को माधौगंज पुलिस ने बुधवार सुबह लगभग 11 बजे गिरफ्तार किया है जबकि 3 अन्य के विरुद्ध भी माधौगंज पुलिस ने धारा 34 की कार्यवाई की है।दरअसल दुकान पर शराब पिलाने का मामला सोशल मीडिया पर जब सुर्खियों में आया तो माधौगंज पुलिस ने कार्यवाई की है।