बिलग्राम: सांडी पुलिस ने हिन्दू देवी-देवताओं के विरुद्ध सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले मुनीश, निवासी तिलमईखेड़ा को किया गिरफ्तार
Bilgram, Hardoi | Jan 15, 2025 सांडी थाना इलाके में हिन्दू देवी देवताओं के विरुद्ध सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले मुनीश निवासी तिलमईखेड़ा को सांडी पुलिस ने बुधवार दोपहर लगभग 3:30 बजे गिरफ्तार किया है।दरअसल इस युवक ने देवी देवताओं के विरुद्ध सोशल मीडिया पर टिप्पणी की थी।इस आशय का मुकदमा सांडी थानाध्यक्ष ने थाने पर दर्ज कराया था।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाई शुरू कर दी है।