जलालाबाद (शाहजहाँपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम तिकोला दुलरामई से तीन मवेशियों के गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण नेत्रपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 30 जून 2026 की दोपहर लगभग 12 बजे उनका बेटा दिलजीत दो भैंस और एक भैंस का बच्चा खेत में चरा रहा था।