बदलापुर: बदलापुर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर चला हस्ताक्षर अभियान, SDM को सौंपा ज्ञापन
बदलापुर में उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू कराने की मांग को लेकर शनिवार को तहसील अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान चलाया। शिवकुमार मिश्र एडवोकेट, सिविल कोर्ट जौनपुर के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में अधिवक्ता सुरक्षा विधेयक विधानसभा और विधान परिषद में प्रस्तुत कर पारित कराने की मांग की गई।