पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी का निर्वाचन संपन्न
पंचकूला, 19 जुलाई : पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा की नई गवर्निंग बॉडी के निर्वाचन आज रेड बिशप होटल, पंचकूला में सफलतापूर्वक संपन्न हुए। चुनाव निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चुनाव अधिकारी एडवोकेट विनय यादव की देखरेख में आयोजित किए गए।
निर्वाचन प्रक्रिया में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के सहसचिव देवाकर जी पर्यवेक्षक (Observer) के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने संपूर्ण चुनाव प्रक्रिया का अवलोकन किया।
निर्वाचन के उपरांत निम्नलिखित पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया—
अध्यक्ष: सुश्री आरती सिंह राव
उपाध्यक्ष: अभिजीत सिंह
महासचिव: पवन कुमार
सहसचिव: एडवोकेट सचिन मलिक
कोषाध्यक्ष: भीम सिंह
कार्यकारी सदस्य: ज्योति कुमार, सुरेंद्र कुमार, राहुल सिंह, विमल यादव एवं नरसी राम।
इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि अध्यक्ष सुश्री आरती सिंह राव के नेतृत्व में पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगी तथा राज्य के पैरा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर उपलब्ध कराएगी।
बैठक में विशेष रूप से केंद्रीय मंत्री श्री राव इंद्रजीत सिंह का आभार व्यक्त किया गया, जिनके निरंतर मार्गदर्शन एवं सहयोग से हरियाणा पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन को अपना पहला कार्यालय (भवन) प्राप्त हुआ, जिससे एसोसिएशन की गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
वक्ताओं ने कहा कि श्री राव इंद्रजीत सिंह पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके कार्यकाल में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया को नई दिल्ली में अपना स्थायी कार्यालय प्राप्त हुआ तथा उसी अवधि में पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान एवं व्यापक सम्मान प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व में भारतीय पैरा खेलों के विकास को नई दिशा मिली, जिसका लाभ आज देशभर के पैरा खिलाड़ियों को मिल रहा है।
इस अवसर पर पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ हरियाणा के संस्थापक गिर्राज सिंह, एशियन मेडलिस्ट सुधीर कुमार, संग्राम दहिया, गौरव सोलंकी, धर्मेंद्र (कोच), एसोसिएशन के आजीवन सदस्य मनीष कुमार, धर्मेंद्र सिंधवानी, दुर्गपाल, सलोनी कुमारी, वीरेंद्र सिंह, हर्ष कुमार सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुश्री आरती सिंह राव ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई गवर्निंग बॉडी हरियाणा के पैरा खिलाड़ियों के हितों की रक्षा करते हुए राज्य में पैरा खेलों के विकास, प्रतिभाओं के प्रोत्साहन तथा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करेगी।