हज़ारीबाग: दंदाहा नदी से 3 शव बरामद, लापता भाई-बहनों की संदिग्ध मौत से हजारीबाग में सनसनी
हजारीबाग के दंदाहा नदी से तीन लापता भाई-बहनों के शव मिलने से इलाके में दहशत फैल गई। 23 अप्रैल से गायब तीनों की संदिग्ध मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। इलाके में तनाव का माहौल है।