जहानाबाद: मतदाता जागरूकता को लेकर SBI मेन ब्रांच से निकली गई जागरूकता रैली। मुख्य प्रबंधक सहित दर्जनों कर्मी रहे मौजूद
लोक सभा निर्वाचन 2024 को लेकर मतदाता जागरूकता को लेकर जहानाबाद होरिलगंज स्थित SBI मेन ब्रांच से मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। जिसमें ब्रांच मैनेजर सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी कर्मी एवं अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मौजूद लोगों ने कहा की मतदाता जागरूकता के माध्यम से शहर वासियों को जागरूक करते हुए आगामी चुनाव में मतदान करने हेतु अपील की गई।