जहानाबाद: लोक सभा चुनाव पुलिस कर्मियों ने शहर में किया फ्लैग मार्च, निर्भीक होकर मतदान करने का दिया संदेश
जहानाबाद लोक सभा चुनाव को लेकर शहर में नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। जो शहर के अरवल मोड़ सहित विभिन्न स्थानों पर होते हुए मेन रोड होते हुए स्टेशन पहुंचा जहां से निचली रोड होते हुए नगर थाना में समाप्त हुआ इस दौरान पुलिस कर्मियों के द्वारा असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी देते हुए शहर वासियों को निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की गई।