पेण्ड्रा: कोटमीकला ज्वेलरी व्यवसायी हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए सोने-चांदी के आभूषण बरामद
कोटमीकला साप्ताहिक हाट बाजार में प्रदीप सोनी की हत्या एवं लूट मामले में पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस, साइबर सेल जीपीएम एवं रेंज साइबर थाना बिलासपुर की संयुक्त टीम ने झारखंड के देवघर जिले के जसीडीह से मामले के प्रमुख आरोपी राहुल उर्फ मनीष मंडल (30) निवासी बांका, बिहार को गिरफ्तार किया है।