भीलवाड़ा: दोस्ती में दगा: बिना ब्याज के पैसे दिलाने के बहाने 12 लाख के जेवरात हड़पे, पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
बिना ब्याज के पैसे दिलाने का लालच देकर करीब 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के 75 ग्राम सोने के जेवरात हड़पने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। चित्तौड़गढ़ निवासी धनश्री संदीप अल्वेकर ने आरोप लगाया है कि शास्त्रीनगर निवासी रेणु चतुर्वेदी और सादिक हुसैन उर्फ सोनू खान ने विश्वास में लेकर उसके जेवर गिरवी रखने के नाम पर ले लिए और बाद में लौटाने से इनकार कर दिया।