कोटकासिम: कोटकासिम में खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौके पर हुई मौत
कोटकासिम किशनगढ़ बास रोड पर देर रात एक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की बाइक सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई थी। रविवार सुबह 8:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गोठड़ा तिजारा निवासी रोहित यादव के रूप में हुई है। रोहित बीबीरानी से अपने गांव गोठड़ा लौट रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई।