कांके: जगन्नाथपुर मंदिर के पास गार्ड हत्याकांड से आक्रोशित आदिवासी संगठनों ने मुआवजे की मांग को लेकर किया सड़क जाम
Kanke, Ranchi | Apr 24, 2026 जगन्नाथपुर मंदिर के पास हुए गार्ड हत्याकांड से आक्रोशित आदिवासी संगठनों ने मुआवजा की मांग को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया। इस दौरान आदिवासी संगठनों के द्वारा प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। आदिवासी संगठनों का कहना था कि घटना के बाद भी अब तक पीड़ित परिवार को उचित सहायता नहीं मिली है।