संपतचक: फतेहपुर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा, पट खुलते ही उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
फतेहपुर, 17 अक्टूबर। श्री श्री दुर्गा दिव्य स्थानम फतेहपुर में शनिवार को मां दुर्गा की प्राण प्रतिष्ठा का धार्मिक अनुष्ठान वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आचार्य दिनेश शुक्ल के नेतृत्व में सुबह पांच बजे पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई, जो लगभग तीन घंटे तक चली। पूजा संपन्न होने के बाद मां भगवती का पट खोला गया। इसके साथ ही महाआरती हुई औ