मंडला: सकवाह के सूर्यकुंड धाम में ब्रह्ममुहूर्त से रात तक श्रद्धालुओं की भीड़, जाम से हुए परेशान
Mandla, Mandla | Apr 2, 2026 जिले के सकवाह स्थित सूर्यकुंड धाम हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव के चलते ब्रह्ममुहूर्त से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूब गया। सुबह 3 बजकर 45 मिनट पर विशेष पूजा-अर्चना और आतिशबाजी के साथ उत्सवमय बनाया गया। गुरुवार रात में 8 बजे तक श्रद्धालुओं का आनाजाना जारी रहा।