शाहजहांपुर: थाना सदर क्षेत्र के मोक्षधाम पर चोरी छुपे अंतिम संस्कार करने पहुंचा ससुराल पक्ष, मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस ने रुकवाया
थाना सदर बाजार क्षेत्र के खिरनीबाग मोहल्ला निवासी अग्निवेश शुक्ला की पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई।पत्नी अंशिका के मायके पक्ष को बताए बगैर ससुराल पक्ष रात के अंधेरे में मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार करने पहुंच गया। सूचना मिलते ही मायके पक्ष ने मौके पर पहुंचकर पुलिस बुला ली।पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवा दिया और शव को कब्जे में ले लिया।