शाहजहांपुर: दर्ज मुकदमे के आरोपी देर रात शव लेकर शमशान घाट पहुंचे, पीड़िता ने लगाए गम्भीर आरोप
थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र के मोहल्ला तवरगंज की पीड़िता ने बीती 21 फरवरी को थाने पर तहरीर देकर बहन अंशिका मिश्रा को प्रताड़ित करने के साथ दहेज मांगने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। पीड़िता की बहन की इलाज के दौरान मौत हो जाने पर ससुराल वाले शव लेकर देर शमशान घाट पहुंच गए। हंगामा होने पर पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को हिरासत में लिया है।