शाहबाद: भाजपा के नगर कार्यालय पर अटल बिहारी वाजपेई की जयंती मनाई गई
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री और कवि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती भारतीय जनता पार्टी के नगर कार्यालय पर श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस मौके पर लोगों ने अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए हुए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। गुरुवार को दोपहर 3:00 बजे भाजपा के नगर कार्यालय पर नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ।