खंडवा: नो पार्किंग में खड़ी कार पर पुलिस ने लगाया व्हील लॉक, युवक ने बदला पहिया, पुलिस ने काटा चालान
घंटाघर क्षेत्र में पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर जाम लग रहा है। यातायात पुलिस ने सोमवार को नो पार्किंग में खड़ी कार पर कार्रवाई कर व्हील लॉक लगा दिया। जैसे ही खरीददारी करके आए युवक ने लॉक देखा तो वह भड़क गया। गुस्साए युवक ने मशक्कत के बाद लॉक लगे पूरे पहिए को ही खोल दिया। फिर उसे डिक्की में रखकर स्टेपनी लगाई और कार आगे बढ़ाने की कोशिश की।