शिवपुरी नगर: शहीद तात्या टोपे ग्राउंड में पूर्व सैनिकों का संकल्प: 'सैनिक कभी अनुशासन और मर्यादा नहीं भूलता'
शिवपुरी शहर में शहीद तात्या टोपे ग्राउंड में 'इन्डियन वेटरन्स ऑर्गेनाइजेशन' की बैठक आज रविवार की दोपहर 2 बजे जिला अध्यक्ष कैप्टन चन्द्र प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया कैप्टन शर्मा ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सैनिक कभी अपना अनुशासन और मर्यादा नहीं भूलता