घाटमपुर: किसान रजिस्ट्री अभियान ने पकड़ी रफ्तार, घर-घर जाकर रजिस्ट्री के महत्व की जानकारी दी जा रही है
घाटमपुर तहसील के ग्राम निमिधा में प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा किसान रजिस्ट्री अभियान अब तेजी पकड़ता नजर आ रहा है। उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह के नेतृत्व में रविवार सुबह 8 बजे से शुरू हुए इस विशेष अभियान में कृषि विभाग और पंचायत टीम ने मिलकर सराहनीय कार्य किया।अभियान के दौरान कृषि सहायक ने घर-घर जाकर किसानों को रजिस्ट्री के महत्व के विषय में जानकारी दी