भूपालसागर: आकोला में पानी संकट पर महिलाओं का गुस्सा फूटा, वार्ड तीन की महिलाओं ने नगर पालिका का किया घेराव
हेमंत कुमार खटीक ने गुरुवार शाम 4 बजे बताया कि आकोला नगर पालिका के वार्ड संख्या तीन में पेयजल संकट को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। कई दिनों से कम दबाव और समय पर पानी नहीं मिलने से परेशान महिलाओं ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया। नगर पालिका ने इसे जलदाय विभाग का मामला बताया तो वहीं ठेकेदार ने पाइप लाइन में कचरा फंसने से सप्लाई प्रभावित होने की बात