गढ़वा: कनहर नदी के एनीकट में बहा युवक, 500 मीटर तक दिखने के बाद पानी में डूबा
Garhwa, Garhwa | Aug 23, 2026 गढ़वा जिले के झारखंड-छत्तीसगढ़ सीमा पर कनहर नदी के एनीकट को पार करने के दौरान एक युवक तेज धार में बह गया। घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। लगातार बारिश के कारण कनहर नदी उफान पर है और एनीकट के ऊपर से पानी बह रहा था। युवक बीच एनीकट में फंस गया था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में गिर पड़ा और करीब 500 मीटर तक बहता दिखाई दिया, जिसके बाद वह पानी में डूब