कुटुंबा: मां सतबहिनी मंदिर में गुरु पूर्णिमा समारोह आयोजित, विद्वानों ने बताया गुरु परंपरा का महत्व
मां सतबहिनी मंदिर न्यास समिति के तत्वावधान में गुरुवार को मंदिर के ऊपरी तल पर गुरु पूर्णिमा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यास समिति के सदस्य मिथिलेश मेहता ने की, जबकि संचालन प्रोफेसर रामजीत सिंह ने किया। समारोह में विद्वानों ने गुरु पूर्णिमा के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला