लहलादपुर: सीरिस्ता पुर में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
जनता बाजार थाना पुलिस ने गुरुवार को सीरिस्ता पुर गांव में छापेमारी कर अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। कार्रवाई के दौरान करीब 35 कार्टून शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मौके से एक चार पहिया वाहन और एक बाइक भी जप्त की है। जिनका इस्तेमाल शराब तस्करी में किया जा रहा था।